भारत में नहीं दिखेगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण, मध्य प्रदेश में सूर्यग्रहण देखने के लिये करना होगा 2022 का इंतजार

By दिनेश शुक्ल | Dec 12, 2020

भोपाल। अगहन मास की अमावस्या के अवसर पर अगले सोमवार यानी 14 दिसम्बर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण पड़ेगा। भारत में जब सूर्य अस्त हो रहा होगा, तब दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक, हिन्द और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण (टोटल सोलर इकलिप्स) देखा जा सकेगा। यह इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। भारत में सूर्य अस्त होने के बाद यह खगोलीय घटना घटेगी, इसलिए इसे यहां नहीं देखा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म का इनामी आरोपी 11 साल बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा लगाने के कारण इस ग्रहण के अगले ही दिन सूर्य धनु राशि तारामंडल के सामने आता दिखेगा। सूर्य जब किसी राशि तारामंडल में प्रवेश करता है तो उसे सक्रांति कहा जाता है। सारिका ने बताया कि इसके पहले भारत में साल के सबसे लंबे दिन 21 जून को सूर्य ग्रहण दिखा था। मध्य प्रदेश में अब आंशिक सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 की शाम को सूरज डूबने के पहले दिखेगा। अगर आप 2021 में सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो 10 जून 2021 को होने जा रहे वलयाकार सूर्यग्रहण (एन्यूलर सोलर इकलिप्स) के लिये कनाडा-ग्रीनलैंड की सैर करनी होगी या फिर 04 दिसम्बर 2021 को आस्ट्रेलिया के शहरों में आंशिक ग्रहण (पार्शियल सोलर इकलिप्स) देखा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होगी 'पाठशाला की पौध शाला' योजना

क्या होता है सूर्य ग्रहण

सारिका ने बताया कि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर परिक्रमा करता हुआ चंद्रमा निकलता है तो वह सूरज की कुछ या पूर्ण रोशनी को किसी एक भू-भाग पर आने से रोक लेता है। इस दौरान पृथ्वी के उस भाग पर रहने वाले लोगों को कुछ समय तक सूर्य या तो पूरी तरह नहीं दिखाई देता अथवा आंशिक दिखाई देता है। इस खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। आगामी 14 दिसम्बर का यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास