धोनी के समर्थन में आईं लता मंगेशकर, क्रिकेट को अलविदा नहीं कहने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2019

मुंबई। विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भले ही महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट को अलविदा कहने की अटकलें लगाई जा रही हो लेकिन सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने उनसे ऐसा नहीं करने की अपील की। अपने क्रिकेट प्रेम के लिये मशहूर भारत रत्न इस पार्श्वगायिका ने ट्विटर पर लिखा कि देश को धोनी की जरूरत है। बुधवार को न्यूजीलैंड से सेमी फाइनल मैच 18 रन से हारने के बाद भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 से बाहर हो गई थी। मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘‘नमस्कार धोनी जी। आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरा भी अनुरोध है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइये।’’ उन्होंने भारतीय टीम का समर्थन करते हुए यह भी कहा ,‘‘ खेल भले ही हम जीत नहीं पाये लेकिन हम हारे नहीं हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: गांगुली और लक्ष्मण ने उठाए कोहली की कप्तानी पर सवाल, बताई हार की असली वजह

बड़े मैचों में टीम की जीत के लिये शुभकामनायें देना वह कभी नहीं भूलती। यही नहीं विश्व कप 2011 के मैन आफ द टूर्नामेंट युवराज सिंह को कैंसर से उबरकर वापसी करने पर उन्होंने बधाई दी थी। विश्व कप 2011 में वानखेड़े स्टेडियम पर फाइनल में भारत को छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले धोनी के बारे में उन्होंने लिखा था, ‘‘अनहोनी को होनी कर दे, होनी को अनहोनी, रजनी, गजनी और धोनी।’’ उस मैच को देखने के लिये ‘गजनी’ फेम आमिर खान, सुपरस्टार रजनीकांत भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव