लता मंगेशकर की हालत काफी बेहतर, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2019

मुंबई। महान पार्श्व गायिका लता मंगेशकर की हालत ‘‘काफी बेहतर’’ है लेकिन उन्हें अभी भी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। उनके परिजनों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने इससे अधिक कुछ भी नहीं बताया। लता मंगेशकर (90) को पिछले सप्ताह सांस लेने में दिक्कत होने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगेशकर की भांजी रचना ने कहा कि लता जी अब काफी बेहतर हैं। इसके अलावा, हम कुछ नहीं कह सकते। कृपया हमारी निजता का सम्मान करें।

अस्पताल सूत्रों ने भी स्वर सम्राज्ञी की हालत के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे महान पार्श्व गायिका माना जाता है। उन्हें 2001 में देश के सबसे बड़े पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: कोई क्षेत्र नहीं खोया है, सभी पोस्ट भारतीय नियंत्रण में हैं, Arunachal Pradesh में चीनी घुसपैठ की खबरों पर Indian Army का स्पष्टीकरण

नशे में Pilot! Air India Phuket-Delhi उड़ान के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, बढ़ा दबाव

Shahi Kishmish Curry: घर पर झटपट बनाएं Shahi Kishmish Curry, हर कोई करेगा Delicious खाने की तारीफ

Monsoon Session: Kiren Rijiju बोले- 12 बिल पास, पर Debate न होने से दुखी