बंगाल में 15 दिनों तक सार्वजनिक स्थानों पर बजेंगे लता मंगेशकर के गाने, ममता बनर्जी ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

कोलकाता। मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके सम्मान में सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की। बनर्जी ने कहा कि वह मंगेशकर की आवाज से मंत्रमुग्ध थीं। उन्होंने इस बात का आभार व्यक्त किया कि मंगेशकर ने बंगाल और पूर्वी भारत के कलाकारों को स्नेह दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं देश की महान शख्सियत भारत रत्न लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके अरबों प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। वह सचमुच भारत की सुर कोकिला थीं।’’ 

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर को नम आंखों से प्रशंसकों ने दी विदाई, अमर रहें के लगाए नारे 

बनर्जी ने कहा कि मंगेशकर के गीत अगले 15 दिनों तक राज्य में सार्वजनिक स्थानों और यातायात सिग्नल पर बजाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठित गायिका का भावनाओं से भरा और बेहद लोकप्रिय ऐ मेरे वतन के लोगों उनका पसंदीदा गीत है। मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। गायिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें बीमारी के मामूली लक्षण थे। उन्हें आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला