#LatestHindiNews देश दुनिया को प्रभावित करने वाली आज की सबसे बड़ी ख़बरें 12 April 2019

By अर्चना द्विवेदी | Apr 12, 2019

चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 30 मई तक राजनीतिक दलों को जानकारी सौंपने का दिया वक्त

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए सभी दलों को सीलबंद लिफाफे में इसकी जानकारी चुनाव आयोग को सौंपने का निर्देश जारी कर दिया। कोर्ट ने कहा है कि सभी दलों को 15 मई तक मिले चुनावी चंदे की जानकारी देनी होगी। जानकारी सौंपने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 30 मई तक का समय निर्धारित किया है।

 

अहमदनगर में PM ने भरी हुंकार, कहा- नामदार पर भारी है कामदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि ईमानदार चौकीदार और भ्रष्ट नामदार के बीच जनता को चयन करना है। मोदी ने संप्रग सरकार को रिमोट से चलने वाली सरकार बताते हुए कहा कि मेरी सरकार मजबूत और फैसले लेने में पूरी तरह से सक्षम है।


मायावती ने फिर छेड़ा EVM राग, EC से संज्ञान लेने का किया आग्रह

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से इन अनियमितताओं का पूरी गंभीरता से संज्ञान लेकर समाधान निकाले की मांग की है। मायावती ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि कल पहले चरण के मतदान के दौरान वह दक्षिण भारत के चुनावी दौरे पर थीं। तभी उन्हें सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की पुलिस व प्रशासन अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रहा है। अनेकों बूथों में ईवीएम में गड़बड़ी मिली है।

 

पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे, भारतीय सेना ने दिया कड़ा जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के स्वजियां सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया।

 

सेना के शौर्य के इस्तेमाल पर पूर्व सैनिकों का आक्रोश, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

देश के पूर्व सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सेना के राजनीतिकरण के ख़िलाफ़ चिट्ठी लिखी है। 156 पूर्व सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सेना के राजनीतिक इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया है। इस चिट्ठी में ये शिकायत की गई है कि राजनेता भारतीय सेना को मोदी जी की सेना बता रहे है साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सैन्य ऑपरेशन व अभिनंदन की तस्वीर का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है जिसपर रोक लगाने की मांग की गई है। हांलाकि  रक्षा मंत्रालय ने इस बात को ख़ारिज कर दिया है वहीँ राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने भी इस चिट्ठी को लेकर कोइ आधिकारिक पुष्टि नही की है।

 

राफेल पर राहुल गांधी के खिलाफ मीनाक्षी ने दाखिल की याचिका

भारतीय जनता पार्टी की नेता व नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दाखिल की है। राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करते हुए लेखी ने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्‍होंने 'चौकीदार चोर है' के अपने बयान को सुप्रीम कोर्ट के बयान की तरह प्रस्तुत किया।

 

पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे, भारतीय सेना ने दिया कड़ा जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के स्वजियां सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana