#LatestHindiNews देश दुनिया को प्रभावित करने वाली आज की सबसे बड़ी ख़बरें 12 July 2019

By अर्चना द्विवेदी | Jul 12, 2019

पासवान का दावा, संन्यास के बाद धोनी भाजपा से करेंगे अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत

हाथ में बल्ला लेकर मैदान में चौके-छक्के उड़ाने वाले महेंद्र सिहं धोनी अब राजनीतिक पिच पर अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान के अनुसार धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पासवान ने यह दावा किया कि उनकी इस संबंध में धोनी से कई बार मुलाकात और बातचीत हो चुकी है। एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए भाजपा नेता ने यह दावा किया है।

मानहानि मामला में राहुल गांधी अहमदाबाद की अदालत में आज होंगे पेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एडीसी बैंक मानहानि मामले में अहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेशी देंगे। राहुल गांधी आज 12 बजे तक अहमदाबाद पहुंचेंगे। वहां से सीधे कोर्ट के लिए वे 2 बजे तक रवाना होंगे। राहुल के खिलाफ अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने आपराधिक मानहानि मुकदमा दायर किया है।

कर्नाटक में बड़ा उलटफेर संभव, BJP के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं कुमारस्वामी !

कर्नाटक के 14 बागी विधायक बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष को अपने त्यागत्र सौंपकर बृहस्पतिवार शाम मुंबई के होटल में लौट आए। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। भाजपा नेता ने कहा कि विधायक उपनगरीय पोवई स्थित होटल रेनेशॉ लौट आए हैं और वे वहां दो दिन और रुकेंगे। यह विधायक कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर और कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की 13 महीने पुरानी सरकार से समर्थन वापस लेकर शनिवार से यहां ठहरे हुए हैं। ऐसे में कर्नाटक की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भाजपा ने कहा, "उन्होंने गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के समक्ष अपने त्यागपत्र पेश किये और मुंबई लौट आए।" 

लोकसभा ने देर रात 12 बजे तक बैठकर रेलवे की अनुदान मांगों पर चर्चा पूरी की

लोकसभा ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2019..20 के लिये रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर देर रात तक बैठकर चर्चा पूरी की। निचले सदन में रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक चर्चा हुई और करीब 100 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया तथा अपने अपने क्षेत्रों से जुड़े विषयों को उठाया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने देर रात तक सदन की कार्यवाही चलाने की पहल के लिये लोकसभा अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह करीब 18 वर्षों में पहली बार ऐसी घटना है कि सदन ने देर रात तक इस तरह से बैठकर चर्चा की।

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, छह मरीजों को सुरक्षित बचाया

पश्चिमी दिल्ली के बसई दारापुर में ईएसआई अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में शुक्रवार सुबह आग लग गई जिसके बाद दमकलकर्मियों ने छह मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर आग लगने के बारे में सूचना मिली जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

प्रमुख खबरें

रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट : एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गये

पाकिस्तानी अभिनेत्री Mahira Khan ने अरिजीत सिंह की तारीफ की

Smriti Irani ने किये रामलला के दर्शन, राष्ट्र की प्रगति की कामना की

HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं के नतीजे आज दोपहर 2:30 बजे जारी करेगा, ऐसे चेक करें