आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ, PM मोदी बोले- गरीबों के इलाज में होने वाली परेशानी होगी दूर

By अंकित सिंह | Sep 27, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का आज शुभारंभ किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से पूरे देश में यह मिशन शुरू किया जा रहा है। इससे गरीबों के इलाज में होने वाली परेशानी दूर होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभियान को इससे मजबूती मिलेगी। मोदी ने कहा कि बीते सात वर्षों में, देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का जो अभियान चल रहा है, वो आज से एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। आज एक ऐसे मिशन की शुरुआत हो रही है, जिसमें भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की ताकत है। मोदी ने कहा कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरु किया जा रहा है। ये मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के इलाज में जो दिक्कतें आती हैं, उन्हें दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पंडित जी को समर्पित आयुष्मान भारत योजना पूरे देश में शुरू हुई थी। मुझे खुशी है कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरू किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये