बलात्कार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- PM मौन हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

नयी दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में बलात्कार की विभिन्न घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है लेकिन प्रधानमंत्री ‘‘मौन’’ हैं और उन्होंने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें वह दिल्ली में बलात्कार की घटनाओं को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

सुरजेवाला ने एक ट्वीट किया कि उन्नाव, इटावा, हैदराबाद, पलवल-फरीदाबाद-चारों ओर से दरिंदगी की खबरें! बेटियां हाहाकर कर रही है और देश की आत्मा छलनी है। उन्होंने एक ट्वीट किया, ‘‘अपराधी खुले आम घूम रहे हैं क्योंकि कानून का शासन चरमराया हुआ है! लेकिन मोदी जी मौन हैं...पश्चाताप और गुस्से का एक शब्द भी नहीं। और कोई प्रधानमंत्री से सवाल नहीं भी करेगा? क्यों?’’

इसे भी पढ़ें: दबाव में नहीं झुकूंगा, न भाजपा में शामिल होऊंगा: पी चिदंबरम

दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय देश का मजाक बना रहा है और भारत अब ‘बलात्कार की राजधानी’ के रूप में जाना जाने लगा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा