भाजपा सरकार में हरियाणा में कानून व्यवस्था का हुआ बंटाधार: हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2024

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई है तब से राज्य की कानून व्यवस्था का बंटाधार हो गया है।

हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता है जबकि प्रत्येक सरकार की पहली जिम्मेदारी अपनी नागरिकों को सुरक्षा देना होती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में रोज 3-4 हत्याएं, 4-5 बलात्कार और दर्जनों चोरी, लूट, डकैती की वारदात होती हैं तथा अपराध व नशे में हरियाणा ने बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

हुड्डा कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने सोनीपत पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नई सरकार की विफलताएं भी शुरुआत में ही उजागर हो गई हैं तथा नई सरकार भी भाजपा की पिछली सरकारों की तरह किसानों को ना खाद दे पाई और ना ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Haryana Rajya Sabha Election में BJP का मास्टरस्ट्रोक? निर्दलीय की Entry से Congress का बिगड़ा गेम!

IRIS Dena पर US Attack का खौफ, दूसरे ईरानी जहाज ने Sri Lanka से मांगी इमरजेंसी एंट्री

Top 10 Breaking News | 5 March 2026 | Nitish Kumar Files Nomination for Rajya Sabha | US-Israel-Iran War | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Uttarakhand Economic Survey: CM धामी सरकार हर मोर्चे पर पास, GSDP से रोजगार तक में जबरदस्त उछाल