उप्र में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत, बेखौफ यात्रा कर सकती हैं बेटियां : राज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को कहा कि पहले राज्यमें बेटियां शाम पांच बजे के बाद बाहर निकलने से डरती थीं, लेकिन आज कानून-व्यवस्था के मजबूत ढांचे के कारण आधी रात को भी बेखौफ यात्रा कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि महिला कांस्टेबल ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने महिला पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश एक विशाल राज्य है, जिसमें 75 जनपद और 25 करोड़ से अधिक की जनसंख्या है। इन सभी की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना आप सबकी जिम्मेदारी होगी।’’

राज्यपाल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सुरक्षा प्रबंधन सीखना, विभिन्न परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करना है। यही शिक्षा आगे चलकर प्रदेश व समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि सभी के लिए कानून समान है और जो व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेता है, उसके लिए दंड निश्चित है। जब कानून का कड़ाई से पालन होता है, तभी समाज में शांति स्थापित होती है।

टेल ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान महिला कांस्टेबलों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) नियमित रूप से जांचा जाए और शरीर की आवश्यकता के अनुसार उन्हें संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाए।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।