सिद्धू मूसेवाला केस: भारी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाया गया, कोर्ट में होगी पेशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2022

चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कड़ी सुरक्षा के साथ पंजाब पुलिस बदमाश लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बुधवार तड़के पंजाब पहुंची, जहां उससे गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बिश्नोई को मानसा की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड प्रदान की थी।

इसे भी पढ़ें: ‘मैं अपने जीवनकाल में भारत-चीन विवाद हल कर दूंगा’, यह नहीं होने वाला: राम माधव

पंजाब पुलिस ने मामले में लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने आदेश पारित किया। दिल्ली से बुधवार तड़के मानसा लाने के बाद बिश्नाई को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पंजाब पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस का एक दल उसे लेकर पंजाब के एक शहर खरड़ जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जायेगी। गौरतलब है कि गायक मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने कहा था कि मूसेवाला की हत्या एक अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता का मामला है और इसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल था।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर