दिल्ली पुलिस के बाद अब वकीलों का विरोध प्रदर्शन, वकील ने की आत्मदाह की कोशिश

By अनुराग गुप्ता | Nov 06, 2019

नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट से शुरू हुए विवाद ने अब नया रूप अख्तियार कर लिया है। पहले दिल्ली पुलिस के जवानों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने करीब 11 घंटें तक प्रदर्शन किया और अब साकेट कोर्ट और रोहिणी कोर्ट के बाहर वकीलों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। आपको बता दें कि साकेत कोर्ट में वकीलों ने अदालत के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं, जिसकी वजह से कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस राजनीतिक इकाई में तब्दील होकर भाजपा की सशस्त्र शाखा की तरह काम कर रही: आप

जारी प्रदर्शन के बीच रोहिणी कोर्ट के बाहर वकील आशीष चौधरी ने आत्मदाह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह ये अपने आत्मसम्मान के लिए कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे वकीलों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने हड़ताल करने से मना किया था, लेकिन वकीलों ने बार काउंसिल की बात नहीं मानी।

इसे भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन जारी, बार काउंसिल और दिल्ली बार एसोसिएशन को HC का नोटिस

क्या कहा वकीलों ने ?

वकीलों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने सुनियोजित ढंग से मंगलवार को दबाव बनाने के प्रयास किया था। इसी के साथ वकीलों ने अपनी मांग रखी। उन्होंने कहा कि तीस हजारी कोर्ट में हिंसा के लिए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और वकीलों पर लगाए गए मुकदमे को हटाया जाए।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA