केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सतीशन ने अपने खिलाफ ईडी जांच का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

 केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने वर्ष 2018 की एक पुनर्वास परियोजना के सिलसिले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही जांच का स्वागत किया, जिसे लेकर मीडिया के एक धड़े में कई खबरें प्रकाशित की गई हैं। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय एजेंसी का जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगे। तिरुवनंतपुरम में सचिवालय के सामने संवाददाताओं से बातचीत में सतीशन ने कहा कि यह स्वभाविक है कि जिस मामले की प्राथमिक जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) ने की है, उसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय भी करेगा। वीएसीबी ने सतीशन के खिलाफ अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक परियोजना के लिए विदेशी चंदा (निमयमन) अधिनियम (एसीआरए) का कथित उल्लंघन कर विदेश से चंदा लेने के आरोप में जांच शुरू की है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। ईडी की जांच से कम से कम कई वर्षों से लगाए जा रहे आरोपों में कुछ कमी आएगी... इसलिए मैं जांच का स्वागत करता हूं।’’सतीशन ने कहा कि वह केंद्रीय एजेंसी के समक्ष सभी दस्तावेज पेश करेंगे, ताकि यह साबित कर सकें कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में राज्य में भारी बारिश से हुई तबाही के बाद सतीशन ने बाढ़ में घर खो चुके लोगों के लिए मकान बनाने के वास्ते ‘पुनारजानी’ योजना शुरू की थी।

प्रमुख खबरें

JP Nadda का छात्रों को बड़ा ऑफर: हमारे घर या दफ्तर आइए, Paper Leak पर बात करेंगे

24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील

बहराइच में खौफनाक वारदात: साफ खाना नहीं बनाने का आरोप लगाकर कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा

NEET Paper Leak Controversy: केंद्र बुलाएगा Floor Leaders की अहम मीटिंग, विपक्ष से चर्चा की अपील