IND-PAK Match पर भड़के राज ठाकरे की पार्टी के नेता, बालासाहेब को भी यह स्वीकार नहीं होता, बीजेपी-शिवसेना पर निशाना

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता संदीप देशपांडे ने आईसीसी पुरुष विश्व कप टूर्नामेंट के हिस्से के रूप में अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच पर आपत्ति जताई हैं। देशपांडे ने साफ तौर पर पूछा कि जिन्होंने हमारे सैनिकों पर हमला किया और उन्हें मार डाला और हमारे अधिकारियों के लिए शहद का जाल बिछाया...क्या हमें ऐसे देश के साथ खेलना चाहिए? आपको बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: Mohali को नहीं मिली World Cup मैचों की मेजबानी, भड़के पंजाब के खेल मंत्री, बताया राजनीति से प्रेरित

15 अक्टूबर को मैच

हालाँकि, नेता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने जो कहा वह उनकी भावनाएँ थीं और पार्टी का रुख उसके प्रमुख राज ठाकरे द्वारा साझा किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच एक दिवसीय विश्व कप का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जबकि दुनिया के सबसे बड़े इस स्टेडियम पर ही 19 नवंबर को फाइनल खेला जायेगा। आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा की।  टूर्नामेंट का आगाज अहमदाबाद में ही पांच अक्टूबर को पिछले विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा। दर्शकों की संख्या के आधार पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमें 132000 दर्शक बैठ सकते हैं जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से 32000 अधिक है। विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में ईडन गार्डंस पर खेला जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Festival Capital of the World लुइसियाना में Jazz Fest और Food Culture का लें अनोखा आनंद

Bank Strike से पहले RBI का बड़ा कदम, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी सभी शाखाएं

AI के खतरों की आशंकाएं बढ़ा-चढ़ाकर बताई गईं, Global Ban संभव नहीं: Sridhar Vembu

विचारों का मतभेद सामान्य बात...SIR पर खुलासे पर चुनाव आयोग की सफाई 10 प्वाइंट में समझें