पटना में विपक्ष की बैठक में भाग लेने वाले नेता घोटालों में संलिप्त : शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पटना में 23 जून की बैठक में शामिल हुए विपक्षी नेताओं पर 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घोटालों में शामिल होने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। बैठक आयोजित करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि राज्य के लोग 2024 के लोकसभा चुनाव में “भ्रष्ट नेताओं को करारा जवाब” देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री मुंगेर संसदीय क्षेत्र के लखीसराय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी को एक जन नेता के रूप में पेश करने की कांग्रेस की सभी कोशिशें ‘‘विफल’’ हो गई हैं। शाह ने कहा, “बिहार ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। 23 जून को पटना की बैठक में शामिल हुए विपक्षी नेता 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घोटालों में शामिल हैं...बिहार 2024 के लोकसभा चुनाव में भ्रष्ट नेताओं को करारा जवाब देगा।”

लेकिन वे असफल रहे... मतदाताओं को मोदी जी पर पूरा भरोसा है।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ‘महागठबंधन’ (जदयू, राजद और कांग्रेस गठबंधन) सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। दूसरी ओर, शाह ने दावा किया कि केंद्र में राजग शासन के नौ वर्ष के दौरान राज्य को मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेस-वे, पुल, नई रेलवे लाइन, 130 मेगावाट ताप बिजली संयंत्र सहित कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं मिली हैं। इससे पहले दिन में, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं और बिहार के केंद्रीय मंत्रियों ने यहां हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया। रैली को संबोधित करने के लिए शाह हेलीकॉप्टर से लखीसराय पहुंचे। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र वर्तमान में कुमार की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन के पास है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है