Delhi Elections में प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत, अब जनता करेगी 5 को फैसला, इस बार नेताओं के बीच खूब दिखी जुबानी जंग

By नीरज कुमार दुबे | Feb 03, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम पांच बजे खत्म हो गया। प्रचार के अंतिम चरण में सभी राजनीतिक दलों ने पूरी जान लगा दी। भाजपा ने 25 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता हासिल करने के अपने प्रयासों को तेज करते हुए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन समूची दिल्ली में 22 रोड शो और रैलियां कीं। दूसरी ओर, सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी अपनी मुफ्त कल्याणकारी योजनाओं के मॉडल पर भरोसा करते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में 2013 तक 15 साल सत्ता संभालने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई, ऐसे में वह जमीनी स्तर पर अपने आप को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand