IIT दिल्ली से ग्रेजुएशन, हार्वर्ड से MBA, पिता यशवंत से सीखे राजनीति के गुर, ऐसा है जयंत सिन्हा का सफर

By अभिनय आकाश | Apr 20, 2022

जयंत सिन्हा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो वित्त के लिए संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और हजारीबाग, झारखंड से संसद सदस्य हैं। सिन्हा को राजनीति विरासत में मिली और उनके पिता य़शवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2002) के तहत वित्त मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने वित्त और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है। सार्वजनिक सेवा में अपने करियर से पहलेसिन्हा एक उद्यम पूंजीपति थे। उनके पास हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की डिग्री है। 

इसे भी पढ़ें: संघ से जुड़ाव, मरांडी से लगाव, कुछ ऐसी है झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की कहानी

राजनीतिक कॅरियर

जयंत सिन्हा ने 1990 के दशक से ही भारतीय राजनीति और नीति निर्माण में भाग लेना शुरू कर दिया था। साल 1998 से जयंत सिन्हा ने अपने पिता को चुनाव अभियानों उनकी सहायता करने लगे और ये काम इन्होने हजारीबाग से शुरू किया था। उनके पिता जिस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2002) के तहत वित्त मंत्री थे, तब इन्होंने कई नई पहल की जिनमे बंधक ब्याज कर में कटौती और सरल रूप से आयकर रिटर्न दाखिल करने और कर अनुपालन में सुधार करने के लिए सरल रूप में नीतिगत इनपुट, आदि प्रदान किये। साल 2005 उन्होंने फिर से मैकिन्से-नैस्कॉम उद्योग रिपोर्ट के प्रमुख लेखकों में से एक के रूप में योगदान दिया। फरवरी 2014 में नरेंद्र मोदी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार नेताओं के मंच का आयोजन और उनकी मेजबानी भी की। साल 2014 में ही झारखंड की हजारीबाग सीट से जयंत सिन्हा ने लोकसभा का चुनाव लड़ा। साल 2019 में भी लगातार हजारीबाग सीट से वो विजयी हुए। 

सिन्हा के बारे में रोचक तथ्य 

सिन्हा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमएस पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से ऊर्जा प्रबंधन और नीति में और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से डिस्टिंक्शन के साथ प्रौद्योगिकी स्नातक की डिग्री हासिल की है। लगभग 12 तक मैक्किंज़े एंड कंपनी के साथ बोस्टन और दिल्ली कार्यालयों में एक भागीदार के रूप कार्य किया है। सिन्हा ने डेली हंट, डी.लाइट, आईमेरिट और जनाग्रह सहित कई कंपनियों और संगठनों के बोर्ड में काम किया है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम, वाशिंगटन डीसी के अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड में सेवा देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी