Myanmar Military Airstrikes: सेना के हवाई हमलों में 70 से अधिक की मौत, शादी समारोह स्थल पर भी गिरे बम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

म्यांमा के सैन्य बलों द्वारा दो अलग-अलग दिनों में किए गए हवाई हमलों में बच्चों समेत 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्रतिद्वंद्वी समूहों, एक बचावकर्मी और मीडिया की खबरों से यह जानकारी मिली। ये हमले म्यांमा की सेना द्वारा लोकतंत्र समर्थक सशस्त्र समूहों और जातीय सशस्त्र संगठनों को निशाना बनाकर किए जा रहे लगातार और घातक हवाई हमलों की कड़ी में नवीनतम हैं।

ऐसे हमलों में अक्सर आम नागरिकों की भी जान जाती रही है। सेना समर्थित सरकार ने इन हमलों की खबरों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले सेना कहती रही है कि वह युद्ध के तहत केवल वैध ठिकानों को निशाना बनाती है और प्रतिरोधी बलों पर आतंकवादी होने का आरोप लगाती रही है।

म्यांमा में एक फरवरी, 2021 को सेना द्वारा आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बाद से अशांति जारी है। इस घटनाक्रम के बाद देशभर में व्यापक जनविरोध शुरू हो गया था। शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को घातक बल प्रयोग के जरिए कुचल दिए जाने के बाद सैन्य शासन के कई विरोधियों ने हथियार उठा लिए।

अब देश के बड़े हिस्से में संघर्ष जारी है। हवाई हमलों में एक विवाह समारोह स्थल, स्कूलों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। पूर्व में स्थित शान राज्य, पश्चिम में रखाइन राज्य और मध्य म्यांमार के मगवे क्षेत्र में हुए इन हमलों में 70 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

सेना की ओर से 28 नवंबर को किए गए एक हवाई हमले में बच्चों समेत 21 आम नागरिकों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। प्रतिरोधी समूहों द्वारा गठित अंतरिम शासी निकाय, करेननी राज्य (जिसे काया राज्य के नाम से भी जाना जाता है) की अंतरिम कार्यकारी परिषद के सचिव-2 बान्या खुन आंग ने रविवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शान राज्य के पेखोन टाउनशिप के ‘ले क्यी लोन’ गांव में एक स्कूल और विस्थापित लोगों के शिविरों के पास शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं, तभी एक लड़ाकू विमान ने बम गिराए।

प्रमुख खबरें

GIDA में सपा सरकार खोलना चाहती थी बूचड़खाना, अब आया 17650 करोड़ का निवेश: CM Yogi

Winter में Woolen कपड़े धोते समय न करें ये गलतियां, खराब हो जाएगा Sweater का आकार

Delimitation Bill के विरोध में विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने की MK Stalin से मुलाकात

Delhi Police के हत्थे चढ़े Rohit Godara-Lipin Nehra गिरोह के 5 गुर्गे, हथियार और 2 SUV जब्त