Balochistan Train Hijack छोड़िए! पाकिस्तान पर अब Taliban ने कर दिया हमला

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2025

पाकिस्तान के दिन इन दिनों गर्दिशों वाले चल रहे हैं। तभी तो एक बाद एक नई मुसीबतें उसके सामने आकर खड़ी हो रही हैं। जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक की दहशत से अभी पाकिस्तान उबरा भी नहीं कि उसे एक और बड़ा झटका लगा है। ट्रेन हाईजैक के बाद अब पाकिस्तान पर टीटीपी के दहशतगर्दों ने जंडोला में फ्रंटियर कोर किले पर हमला कर दिया है। पाकिस्तान तालिबान के इस हमले से फ्रंटियर कोर किले में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किले के गेट पर हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इसके साथ ही टीटीपी के लड़ाकों की तरफ से भारी गोलीबारी किए जाने की भी खबर है। वहीं पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया कि उसने खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में फ्रंटियर कोर शिविर के निकट आत्मघाती बम हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबद्ध होने के संदेह में 10 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह जानकारी जियो न्यूज ने दी।

इसे भी पढ़ें: अब हमारी बारी है... BLA की CPEC को लेकर गारंटी, सुनकर पाकिस्तान ही नहीं जिनपिंग के उड़ जाएंगे होश

2024 में पाकिस्तान में 1,081 आतंकी हमले हुए

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में आतंकवाद से संबंधित मौतों में 45% की खतरनाक वृद्धि देखी गई, जो 2023 में 748 से बढ़कर 2024 में 1,081 हो गई। यह वैश्विक स्तर पर सबसे तेज उछाल में से एक है, जिसने इसे पहले के चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर धकेल दिया। 

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर