Haryana छोड़िए कांग्रेस को UP में बड़ा झटका! लोकसभा चुनाव के परफॉर्मेंस से उत्साहित अखिलेश ने ये क्या कर दिया?

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहा है। उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना रुख आक्रमक रखा है। लेकिन समाजवादी पार्टी की प्रेशर पॉविटिक्स ने उसे झटका देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक ने बिना किसी गठबंधन के अंतिम मुहर लगे समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। समाजवादी पार्टी ने सीसामऊ से तेज प्रताप यादव, फूलपुर से नसीम सोलंकी, मिल्कीपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, कटेहरी से अजित प्रसाद, मझवां से शोभावती वर्मा और बिंद से डॉ. ज्योति को मैदान में उतारा है। इससे पहले अखिलेश की तरफ से करहल सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था। इससे कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है जो पहले से ही सीट शेयरिंग को लेकर आगे बढ़ रही थी। 

इसे भी पढ़ें: 'समझ से परे है राजनीति का मकड़जाल', हरियाणा में BJP की जीत पर बोले राकेश टिकैत, देश गड्ढे में जाएगा

गौरतलब है कि प्रदेश में फूलपुर, मझवां, मीरापुर, खैर, सीसामऊ, करहल, कुंदरकी, मिल्कीपुर, कटेहरी व गाजियाबाद विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से नौ सीटें लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुई हैं, जबकि कानपुर के सीसामऊ की सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के बाद रिक्त हुई है।  

प्रमुख खबरें

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा

TTD को गाय के नाम पर बेचा मिलावटी घी, ED ने Sukriti Foods के Kailash Mangala को दबोचा