कांग्रेस की चिंता छोड़ें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश की हालत पर ध्यान दें--शगुन दत्त शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 01, 2021

धर्मशाला।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा  ने आज कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस के टिकट आवंटन की चिंता छोड़ें और प्रदेश के हालत पर ध्यान दें। शगुन ने कहा कि पार्टी के नियमानुसार कांग्रेस उचित समय पर अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी।

 

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला में बेरोजगारी और गैर हिमाचलियों को सरकारी नौकरी देने व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ रैली निकाल विरोध जताया

 

उन्होंने कहा कि आज उपचुनाव घोषित होते ही मुख्यमंत्री हार को सामने देखकर अपने गृह जिले में गली गली घूम रहे हैं और चार वर्ष के अपने कार्यकाल की नाकामियों से नाराज़ जनता को मनाने लगे हैं परंतु जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। शगुन ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने गृह जिले का विकास तक नहीं कर पाए और प्रदेश को आज भाजपा सरकार ने दस वर्ष पूर्व धकेल दिया है।

 

 

शगुन ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में नगर निगम चुनावों में शानदार जीत हासिल की है उसी तर्ज पर अब उपचुनाव में कांग्रेस शानदार जीत की ओर अग्रसर है। शगुन ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों, भ्रष्टाचार और केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है और हिमाचल की जनता का भी खुला समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। 

दरअसल, इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने मंडी दौरे के दौरान जनसभा में कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुये कहा कि मंडी सीट पर कांग्रेस के नेता अपने प्रत्याशी के लिए एक-दूसरे का नाम आगे कर रहे हैं।  विपक्षी खेमे की हालत तो ऐसी है कि वहां पहले उनका नेता ही तय नहीं हो रहा। प्रत्याशी कहां से तय होंगे। बीजेपी का जो भी प्रत्याशी तय होगा उसके लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे। विपक्षी खेमे की हालत तो ऐसी है कि वहां पहले उनका नेता ही तय नहीं हो रहा। कहा कि मेरे ऊपर पूरे प्रदेश की जिमेवारी है। बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ही तो उच्च नेतृत्व का हाथ मेरे ऊपर है। प्रत्याशी कहां से तय होंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता ये अच्छी तरह से जानती है कि उन्हें किसे अपने नेता के रूप में चुनना है, वो किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती