पिछले आठ वर्षों में देश की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2022

राजकोट (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पिछले आठ वर्षों में देश की सेवा करते हुए कोई कसर नहीं छोड़ी और ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे लोगों का सिर शर्म से झुक जाए। मोदी गुजरात के राजकोट जिले के एटकोट में 200 बिस्तरों वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिछले आठ वर्षों में राष्ट्र की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैंने न तो इसकी अनुमति दी है और न ही व्यक्तिगत रूप से ऐसा कोई काम किया है जिससे आपको या भारत के किसी भी व्यक्ति का सिर शर्म से झुक जाए।’’

इसे भी पढ़ें: दो लोगों के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराने गए किसान पर किया हमला, मौके पर हुई मौत

उन्होंने कहा, ‘‘हमने गरीबों की मदद के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के गरीबों की सेवा की और उनके जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश की।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार ने गरीबों के लिए अन्न का भंडार खोल दिया और प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण भी किया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें