दो लोगों के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराने गए किसान पर किया हमला, मौके पर हुई मौत

dead
Google common license

महाराष्ट्र में दो लोगों में सुलह कराने गए किसान से मारपीट की। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि किसान के साथ मारपीट करने वाला आरोपी अभिमन्यु महादु भाग्यवंत (50) झगड़े में शामिल व्यक्तियों में से एक है।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अंबरनाथ के पास एक गांव के 50 वर्षीय किसान की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दो लोगों के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराने गए किसान पर कथित तौर पर हमला किया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि किसान के साथ मारपीट करने वाला आरोपी अभिमन्यु महादु भाग्यवंत (50) झगड़े में शामिल व्यक्तियों में से एक है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह किसान कथोड भाग्यवंत की मौत के बाद अभिमन्यु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: किस राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव? राज्यसभा की 57 सीटों का पूरा गुना-गणित समझिए

हिल लाइन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया ‘‘23 मई को किसान ने दो लोगों जिनमें अभिमन्यु शामिल था, के बीच झगड़े को शांत करवाने की कोशिश की थी लेकिन अभिमन्यु ऐसा करने परनाराज हो गया और उसने किसान पर डंडे से हमला किया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये। अधिकारी ने बताया पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 27 मई की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़