TMC को वाम-कांग्रेस गठबंधन की चुनौती, कहा- चुनाव से पहले बहुमत सिद्ध करें ममता बनर्जी

By अंकित सिंह | Jan 01, 2021

विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी कई मुश्किलों से घिरी हुई हैं। एक ओर जहां भाजपा उनके सामने मजबूत चुनौती पेश कर रही है तो वहीं कांग्रेस और वाम मोर्चा ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वाम-कांग्रेस गठबंधन ने ममता सरकार के सामने एक और बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। दरअसल, इस गठबंधन ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी बहुमत साबित करें। यह मांग किसी और की नहीं बल्कि विधानसभा में नेता विपक्ष अब्दुल मन्नान की है। वाममोर्चा के एक और नेता ने कहा कि अगर चुनाव से पहले विश्वास मत के लिए अधिवेशन नहीं बुलाया जाता तो उनकी पार्टी आंदोलन कर सकते हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल चुनाव में अभी भी तीन चार महीने बचे हुए हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर विपक्ष लगातार दबाव बनाने में जुट गया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर