संदिग्ध कोविड शिविरों को लेकर वामदलों का कोलकाता में प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

कोलकाता। कोलकाता में संदिग्ध कोविड टीकाकरण शिविरों का आयोजन करने वाले फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देव और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच कथित संबंध का आरोप लगाते हुए वामपंथी दलों द्वारा समर्थित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां साल्ट लेक में स्वास्थ्य भवन पर प्रदर्शन किया। माकपा समर्थित डीवाईएफआई और अन्य युवा संगठनों के सदस्यों ने मांग की कि पुलिस मामले की जांच में तेजी लाए। प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर पांच स्थित स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय के बाहर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की हालांकि बाद में पुलिस इन प्रदर्शनकारियों को वाहन में बैठाकर वहां से ले गई।

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन विवाद : भाजपा ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग के साथ जंतर मंतर पर धरना दिया

प्रदर्शनकारियों ने देव, नगर निकाय के अधिकारियों और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के केएमसी वार्ड समन्वयकों के बीच कथित गठजोड़ का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से हटा दिया। देव को कुछ दिन पहले केएमसी के संयुक्त आयुक्त होने का ढोंग रचने और संदिग्ध टीकाकरण शिविरों का संचालन करने के आरोप गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार