प्रख्यात लेखक विल्बर स्मिथ का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

केप टाउन। रोमांचक उपन्यासों के लिए प्रख्यात लेखक विल्बर स्मिथ का यहां अपने घर पर शनिवार को अचानक निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। लेखक की वेबसाइट ‘विल्बरस्मिथबुक्सडॉटकॉम’ पर उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। हालांकि, उनकी मौत के कारणों की जानकारी नहीं दी गई।

इसे भी पढ़ें: 5 से 11 साल के बच्चों को लगेगा कोविड-19 रोधी टीका, इस देश ने दी मंजूरी

अपने करियर में कई रोमांचक उपन्यास लिखने वाले स्मिथ का जन्म 1933 में उत्तरी रोडेशिया (अब जाम्बिया) में हुआ था। उनका पहला उपन्यास ‘वेन द लॉयल फीड्स’ 1964 में प्रकाशित हुआ था। स्मिथ के कार्यालय के मुताबिक उन्होंने कुल 49 उपन्यास लिखे, जिनकी दुनिया भर में 14 करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं। उनके उपन्यास ‘गोल्ड माइन’ और ‘शाउट एट द डेविल’ पर फिल्में भी बनीं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana