रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित लेखपाल ने तहसील परिसर में खाया जहर, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

हापुड़ जिले में रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित एक लेखपाल ने बुधवार को धौलाना तहसील परिसर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मीणा ने आज धौलाना तहसील परिसर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने कहा कि लेखपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मेरठ परिक्षेत्र के मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच, अपने साथी द्वारा आत्महत्या के प्रयास के बाद लेखपालों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता

शराबबंदी वाले Nagaland में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, मामले की जांच के लिए SIT गठित

Prestige Group ने वापस लिया 2,700 करोड़ रुपये का IPO, बाजार की स्थिति को बताया वजह