मध्य प्रदेश के धार जिले में सोती बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, बच्ची की मौत के बाद गाँव में डर का महौल

By दिनेश शुक्ल | Nov 12, 2020

धार। मध्य प्रदेश के धार जिला मुख्यालय से लगभग 8 किमी दूर सुल्तानपुर गांव के नजदीक फलिए गनियारा में बीती रात अपने घर में पिता के साथ सो रही सात साल की बच्ची को तेंदुआ उठाकर ले गया। तेंदुए के हमले में बालिका की मौत हो गई। पिता और ग्रामीणों ने पत्थरों से हमला और शोर कर तेंदुए को भगाया। गुरुवार सुबह गांव में वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान तेंदुए के हमले से भयभीत ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर गुजारी। फिलहाल गांव में डर का माहौल है और  वन विभाग का अमला तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी