पर्यावरण मुद्दों पर बैंकों के बोर्ड स्तर के प्रबंधन की भागीदारी अपर्याप्त: रिजर्व बैंक सर्वे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2022

मुंबई|  जलवायु जोखिम और टिकाऊ वित्त से संबंधित मुद्दों पर बैंकों में शीर्ष प्रबंधन की भागीदारी ‘अपर्याप्त’ है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। इसमें कहा गया कि बैंकों को पर्यावरण संबंधी मामलों पर पहल करने की जरूरत है।

रिजर्व बैंक ने बुधवार को बयान में कहा कि जलवायु जोखिम और टिकाऊ वित्त पर इस साल जनवरी में किए गए सर्वेक्षण में 34 प्रमुख अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों को शामिल किया गया। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक, निजी क्षेत्र के 16 बैंक और भारत के छह प्रमुख विदेशी बैंक शामिल हैं।

बयान में कहा गया कि प्रतिक्रियाओं से संकेत मिलता है कि बैंकों ने जलवायु जोखिम और टिकाऊ वित्त के क्षेत्र में कदम उठाने की शुरुआत कर दी है, लेकिन इस संबंध में ठोस प्रयासों की जरूरत है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि अधिकांश बैंकों के पास स्थिरता और ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासन) से संबंधित पहल के लिए एक अलग व्यावसायिक इकाई नहीं थी।

प्रमुख खबरें

Ankita Bhandari Murder Case: Dushyant Gautam की नियुक्ति पर प्रदर्शन, रिहाई के बाद दी चेतावनी

स्वदेशी तकनीक से मजबूत होगी सैन्य ताकत, Rajnath Singh ने IITs और DRDO संग मांगा तालमेल

Rajasthan Police को तनाव मुक्त और संवेदनशील बनाने के लिए जयपुर में विशेष कार्यशाला

Jaishankar Abu Dhabi Visit | विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी में जॉर्जिया की समकक्ष माका बोचोरिश्विली से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा