दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 25 हजार से कम मामले सामने आ सकते हैं: जैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 25 हजार से कम नए मामले सामने आ सकते हैं। वहीं, कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 75 प्रतिशत मरीज ऐसे थे, जिन्होंने टीके नहीं लगवाए थे। जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ दिल्ली में आज 25 हजार से कम नए मामले सामने आने का अनुमान है।’’ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 28,867 नए ममाले सामने आए थे, जबकि 31 और मरीजों की इससे मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: नेताओं के इस्तीफे पर बोले सिद्धार्थ नाथ सिंह, टिकट कटने पर लोग जाते हैं, पीएम मोदी देश के सबसे बड़े ओबीसी नेता

जैन ने कहा, ‘‘ कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 75 प्रतिशत मरीज ऐसे थे, जिन्होंने टीके नहीं लगवाए थे। टीकाकरण करना आवश्यक है। ऐसे भी कई मरीज थे, जो संक्रमण की चपेट में आने से पहले किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।’’ मंत्री ने बताया कि अस्पतालों में संक्रमितों के लिए आरक्षित 13000 से अधिक बिस्तर (बेड) खाली हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच

सांप्रदायिक तनाव की साजिश के आरोप में Humayun Kabir को पुलिस का नोटिस

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल