तमिलनाडु में 5,000 से कम कोरोना के मामले, आंध्र प्रदेश में 2,224 नये केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

चेन्नई, अमरावती। तमिलनाडु में कोविड-19 मामलों में गिरावट सोमवार को भी जारी रही, जिसमें राज्य में संक्रमण के नए मामलों के साथ-साथ उपचाराधीन मरीजों दोनों में गिरावट देखी गई। राज्य में संक्रमण के 4,804 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,70,678 हो गए। इस बीच आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 2,224 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई। राज्य में 98 लोगों की संक्रमण से मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 32,388 हो गई। तमिलनाडु में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 40,954 है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी

राज्य सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया कि इसके अलावा, राज्य में 24 घंटे में 4,714 मरीज ठीक हुए और 31 मरीजों की मौत हो गई।अब तक कुल 2.18 करोड़ जांच हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 18,27,214 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और ठीक होने की दर 96.95 प्रतिशत हो गई। राज्य में अब तक 12,630 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिससे प्रदेश में मृत्यु दर 0.67 प्रतिशत है। आंध्र प्रदेश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 42,252 रह गई है।

इस बीच, आंध्र प्रदेश के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने सोमवार को कहा कि आंध्र प्रदेश में ब्लैक फंगस (काला कवक) के मामले बढ़कर 3,364 हो गए हैं और 253 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि म्यूकोर्मिकोसिस (काले कवक) के मामले कम हो रहे हैं क्योंकि राज्य में कोविड -19 संक्रमण कम होने लगा है।सामने आए कुल मामलों में से 1,635 मरीजों के ठीक होने के बाद अब केवल 1,418 मामले रह गए हैं।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की