देश के कोने-कोने तक पहुंचे डिजिटल प्रौद्योगिकी का लाभ: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

गुवाहाटी| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि डिजिटल प्रौद्योगिकी का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस कार्यक्रम में मौजूद रहे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने राज्य में स्टार्टअप पारिस्थितिकी विकसित करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सिडबी ने कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में स्टार्टअप ढांचा खड़ा करने का फैसला किया है।

उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की भूमिका के विस्तार की जरूरत पर भी जोर दिया। इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बी वी कराड, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन और वित्त सचिव टी वी सोमनाथन भी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान