स्थिति सामान्य होने दें, फिर आईपीएल पर बात कर सकते हैं: रोहित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

मुंबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के लिये तब तक इंतजार किया जा सकता है जब तक कि देश कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुए संकट से पार नहीं पा लेता। इस महीने के शुरू में आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब राष्ट्रीय स्तर पर 21 दिन के ‘लॉकडाउन’ के कारण इस टी20 टूर्नामेंट के 13वें सत्र के आयोजन की संभावना कम नजर आ रही है। रोहित ने कहा, ‘‘हमें सबसे पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। पहले स्थिति बेहतर होनी चाहिए फिर हम आईपीएल के बारे में बात कर सकते हैं। पहले जीवन को सामान्य होने दें। ’’ यह सलामी बल्लेबाज अपने साथी युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान सवाल का जवाब दे रहा था। भारत में अब तक कोरोना वायरस के लगभग 700 मामले दर्ज किये गये हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्तर पर इस महामारी के कारण 22 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत भर में बंद के कारण भारतीय महानगर भी सुनसान बने हुए हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: अन्य राज्यों से लौट रहे दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए कदम उठा रही राजस्थान सरकार

रोहित ने कहा, ‘‘मैंने बंबई (मुंबई) को पहले ऐसे कभी नहीं देखा। क्रिकेटर होने के कारण हमें परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता। कई दौरों पर जाना होता है। यह समय उनके साथ बिताने के लिये है। ’’ रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के कप्तान हैं।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने पड़ोसी देश के जरिए कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- चीन और पाकिस्तान के सुर एक समान

Rahul Gandhi पर कार्रवाई की मांग करते हुए देश के कई वाइस चांसलर हुए एकजुट, इस बात से खफा होकर लिखा खुला खत

Jharkhand में ED का बड़ा एक्शन, नोटों का अंबार मंत्री के पीएस के घर मिला

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया