LG ने पद संभालते ही जारी किया फ्लोर टेस्ट का आदेश, कांग्रेस की पुडुचेरी सरकार को साबित करना होगा बहुमत

By अभिनय आकाश | Feb 18, 2021

पुडुचेरी में चुनाव को चुछ ही महीने का समय शेष रह गया है लेकिन इससे पहले ही तेजी से बदलते समीकरणों ने इस केंद्र शासित प्रदेश की सियासत को सुर्खियों में ला दिया है। उपराज्यपाल किरण बेदी को हटाए जाने के बाद तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पद संभालते ही उपराज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट के आदेश दिए। एलजी ने नारायणसामी सरकार को 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। बता दें कि पिछले एक महीने में सत्ताधारी कांग्रेस के 4 विधायकों के इस्तीफे और एक के अयोग्य ठहराए जाने से सरकार संकट में आ गई है। 

पुडुचेरी में सीटों का गणित 

साल 2016 के विधानसभा चुनाव में राज्य की 30 सीटों में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं वहीं डीएमके को तीन और एक निर्दलीय के सहारे राज्य में नारायणसामी की सरकार बनी थी। वहीं एआईएनआरसी को सात सीटों पर जीत मिली थी और एआईएडीएमके के चार सीटों पर सफलता मिली थी। बीजेपी के तीन मनोनीत विधायक हैं। लेकिन एक विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निकाले जाने के बाद चार विधायकों के इस्तीफे से कांग्रेस डीएमके सरकार के पास 14 विधायकों का आंकड़ा रह गया है जो बहुमत के आंकड़े से कम है। वहीं कांग्रेस विधायकों की संख्या अब 10 रह गई है।  

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा