मंत्रालय के नाम पर पुडुचेरी में राहुल ने क्या कहा ऐसा? गिरिराज ने इटैलियन भाषा में ट्वीट कर दिया जवाब

Rahul Giriraj
अभिनय आकाश । Feb 17 2021 5:45PM

राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन कृषि कानून पारित कर दिए जो इस देश की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि आप सोच रहे होंगे कि मछुआरों की बैठक में मैं किसानों की बात क्यों कर रहा हूं।

अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, राहुल आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुडुचेरी के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका प्रिय मुद्दा मोदी सरकार का नया कृषि कानून जिसको लेकर वो सोशल मीडिया से लेकर महापंचायत के जरिये मोर्चा खोले रहते हैं। इसी क्रम में आज पुडुचेरी में राहुल ने मछुआरों को किसानों से जोड़ दिया। राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन कृषि कानून पारित कर दिए जो इस देश की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि आप सोच रहे होंगे कि मछुआरों की बैठक में मैं किसानों की बात क्यों कर रहा हूं। राहुल ने कहा कि मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं। अगर किसानों के लिए दिल्ली में अलग से मंत्रालय हो सकता है तो फिर समुद्र के किसानों के लिए क्यों नहीं?

राहुल के बयान के बाद बारी थी पलटवार करने की और मोर्चा बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह ने संभाला। गिरिराज मतस्य मंत्रालय देखते भी हैं तो राहुल के बयान का जवाब देना तो बनता था, लेकिन इसके लिए उन्होंने अनोखा तरीका समझाया। गिरिराज सिंह ने इटैलियन भाषा में ट्वीट किया जिसका आपको हिंदी अनुवाद बताते हैं- प्रिय राहुल, इटली में मछुआरा विभाग के लिए कोई अलग मंत्रालय नहीं है वहां पर यह विभाग कृषि और वन मंत्रालय के अधीन आता है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट के साथ इटली के कृषि एवं वन मंत्रालय की वेबसाइट का लिंक भी शेयर कर दिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़