बेबी केयर सेंटर अग्निकांड पर LG सख्त, ACB जांच के आदेश दिए

By अभिनय आकाश | May 28, 2024

विवेक विहार के एक अस्पताल में आग लगने से नवजात शिशुओं की मौत के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने नर्सिंग होम के पंजीकरण की एसीबी जांच के आदेश दिए है। राज निवास के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि नवजात शिशु अस्पताल में आग लगने से छह नवजात शिशुओं की मौत के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी नर्सिंग होम के पंजीकरण और नियामक प्रबंधन की व्यापक एसीबी जांच का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें: जवाब देना पड़ेगा, आतिशी को भेजे गए समन पर आया बांसुरी स्वराज का बयान

विवेक विहार में एक नवजात शिशु देखभाल केंद्र में आग लगने से छह नवजात शिशुओं की मौत के एक दिन बाद, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के सभी अस्पतालों को अग्नि सुरक्षा ऑडिट करने और 8 जून तक राज्य स्वास्थ्य विभाग को अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ दिल्ली सचिवालय में एक बैठक के बाद भारद्वाज ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अस्पताल आग की घटनाओं से निपटने के लिए सुसज्जित हों। अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक शनिवार देर रात लगी आग के बाद शहर के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। 

प्रमुख खबरें

Adani Group की JAL डील को फिर लगा ब्रेक, Vedanta की याचिका पर NCLAT में अहम सुनवाई टली

Lord Shiva Temple: Nepal के Pashupatinath जैसा वैभव, Thailand से Mauritius तक फैले हैं Lord Shiva के ये मंदिर

Video Noida Violence | नोएडा में कर्मचारियों ने काटा बवाल, हड़ताली मज़दूरों ने गाड़ियां फूंकी, DND फ्लाईवे पर भारी जाम

Womens Health Alert: पीरियड का दर्द 1 नहीं 9 तरह का होता है, जानें आपका कौनसा है?