LIC OFS को दोपहर तक संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में मिला 66.10 प्रतिशत अभिदान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को मंगलवार को दोपहर तक संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणी में 66.10 प्रतिशत अभिदान मिला। सरकार संस्थागत निवेशकों के लिए एलआईसी के 28.46 करोड़ से अधिक शेयर 382 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेच रही है। संस्थागत निवेशकों ने 382.07 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर 18.81 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां लगाईं, जो उनके लिए आरक्षित हिस्से का 66.10 प्रतिशत है।

इस हिस्सेदारी बिक्री से एलआईसी को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की आवश्यकता को समय से पहले हासिल करने में मदद मिलेगी। सेबी ने एलआईसी को न्यूनतम 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए 16 मई, 2027 तक का समय दिया था। इस समय एलआईसी में सरकार की 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

प्रमुख खबरें

Golmaal 5 Release Date: हंसी का महा-हंगामा! रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल 5 की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान

Samrat Choudhary ने Bihar Flood पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान किया

कहां पर रखा है मिसाइलों का जखीरा ये इजरायल को बताया, मोसाद के जासूस को ईरान ने फांसी पर लटकाया

Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार