'भाजपा-आरएसएस के झूठ का करना चाहिए पर्दाफाश', सोनिया बोलीं- पुरजोर तरीके से लड़ें लड़ाई

By अनुराग गुप्ता | Oct 26, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में एक बार फिर से हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हमें वैचारिक रूप से भाजपा, आरएसएस के द्वेषपूर्ण अभियान से लड़ना होगा। अगर हमें इस लड़ाई को जीतना है तो हमें दृढ़ विश्वास के साथ ऐसा करके लोगों के सामने उनके झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए। 

युवाओं को प्रदान करें मंच 

इस दौरान पार्टी अध्यक्षा ने कहा कि देश भर के युवा पुरुष और महिलाएं अपनी उम्मीदों को आवाज देने के लिए एक आंदोलन की बाट जोह रहे हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें एक मंच प्रदान करें, जैसा कि हमने पिछली पीढ़ियों के लिए किया है।

व्यापक आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा 

उन्होंने कहा कि हमारा अपना इतिहास इस बात का गवाह है कि अगर किसी संगठन को अन्याय और असमानता के खिलाफ सफल होना है, अगर उसे हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की प्रभावी रूप से हिमायत करनी है, तो उसे जमीनी स्तर पर एक व्यापक आंदोलन खड़ा करना होगा। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के दो नेता ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए 

सोनिया गांधी ने कहा कि जवाबदेही से बचने और हमारे संविधान के मूल मूल्यों को कमजोर करने के लिए मोदी सरकार ने हमारी संस्थाओं को नष्ट करने की कोशिश की है। इसने हमारे लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर ही सवाल उठाया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की यह बैठक सीडब्ल्सी की बैठक में 3 प्रस्ताव पास हुए थे, जो सदस्यता अभियान, महंगाई के मुद्दे पर जन-जागरणअभियान और संगठनात्मक चुनाव थे, इसी पृष्ठभूमि में हुई। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट