उत्तर प्रदेश कांग्रेस के दो नेता ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

Congress

उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

सिलीगुड़ी। उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के दोनों नेता - राजेशपति त्रिपाठी और ललितेशपति त्रिपाठी - ने कहा कि वे तृकां प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार संघीय ढांचे में दखल देने का प्रयास : ममता बनर्जी

राजेशपति त्रिपाठी पूर्व विधान पार्षद हैं जबकि ललितेशपति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हैं और विधायक रह चुके हैं। तृकां सूत्रों ने बताया कि राजेशपति और ललितेशपति क्रमशः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पोते और परपोते हैं।

इसे भी पढ़ें: आयकर विभाग ने भूमि कारोबारी की 100 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता लगाया

ममता ने कहा, ‘‘तृकां में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। दोनों नेताओं का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि हम अब एक अखिल भारतीय पार्टी हैं, जो भाजपा को असली टक्कर दे सकती है।’’ भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस को गोवा में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने से रोकने का आरोप लगाते हुये ममता ने कहा कि वह कुछ दिनों में गोवा जा रही हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़