राफेल सौदे पर राहुल गांधी के ''झूठ'' का पर्दाफाश हो गया: स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2018

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्षी कांग्रेस पर देश के सैन्य प्रतिष्ठान को बदनाम करने की कोशिश का सोमवार को आरोप लगाया और कहा कि राफेल सौदे पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश हो गया। ईरानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खेलने का प्रयास कर रही है और लोगों को भ्रमित करने के लिए ‘झूठ’ फैला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न सिर्फ झूठ बोला है बल्कि भारतीय वायु सेना एवं सैन्य प्रतिष्ठान को बदनाम करने की भी कोशिश की। कांग्रेस ने हमारे बलों को मजबूत किए जाने के रास्ते में आने का प्रयास किया है।

ईरानी ने कहा कि कांग्रेस और उसकी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठ उजागर हो गए हैं। राहुल गांधी को अपनी सूचना के स्रोत का खुलासा करना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि फ्रांस से 36 विमान खरीदने का निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने की कोई वजह नहीं है और साथ ही इस सौदे के खिलाफ अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दायर सभी याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था।

प्रमुख खबरें

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार