उप राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा, कोई भी नागरिक भूखा न सोए, यह सुनिश्चित करें

By अंकित सिंह | May 24, 2021

जम्मू। कोरोना महामारी इस वर्ष भी देश में कहर मचा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से कई राज्यों में कोरोना कर्फ्यू तो कहीं लॉकडाउन लगाया गया है। इससे मजदूरी करने वाले गरीबों पर काफी असर पड़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। मनोज सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। उपराज्यपाल ने यह बातें कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित लोगों के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के दौरान कही। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से समाज के विभिन्न तबको तक पहुंचाई जाने वाली राहत की भी विस्तृत जानकारी मांगी।

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक, वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी को महामारी से लड़ने को साथ आना चाहिए: जितेंद्र

सिन्हा ने कहा कि मध्याह्न भोजन और अन्य पूरक पोषक भोजन की आपूर्ति ज़रूरतमंद लोगों को मिलतीरहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ दिहाड़ी, प्रवासी श्रमिकों के परिवारों का ध्यान रखें और महामारी की वजह से पैदा हुई दिक्कतों से निपटें।’’ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, ‘‘कोई भी भूखा न रहे, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। आपको जरूरतमंद सभी नागरिकों तक पहुंचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

India-Australia के बीच जो समझौते हुए हैं उससे रक्षा-सुरक्षा का पूरा परिदृश्य ही बदल जायेगा

हिमाचल में Business करना होगा आसान, CM Sukhu ने सिंगल विंडो सिस्टम सुधारने का दिया निर्देश

शरीयत नहीं, संविधान चलेगा... 15 साल की मुस्लिम बच्चियों को ‘शादी लायक’ बताने वालों को Allahabad High Court कोर्ट ने सुनाई खरी खरी

हम भारतीय दूध में चीनी जैसे...PM Modi ने Melbourne में भारतीय समुदाय को दिया दोस्ती का क्रेडिट