उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2024

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों से बुधवार को बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव हैं।

जिनके विधानसभा क्षेत्र में आज पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है मैं वहां के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें। मैं खासतौर पर युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 24 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है। पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किये जाने के बाद यह जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव है।

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़