काबुल हवाईअड्डे पर जान का खतरा, अमेरिका ने अपने नागरिकों को इलाका छोड़ने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2021

काबुल। अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल हवाईअड्डा क्षेत्र में मौजूद अपने सभी नागरिकों से तत्काल इलाका छोड़ने का अनुरोध किया है। अमेरिका ने क्षेत्र में खतरे की खुफिया जानकारी मिलने पर अपने नागरिकों से यह अनुरोध किया। विदेश विभाग ने रविवार सुबह दी चेतावनी में कहा कि अमेरिकी नागरिकों को इस वक्त हवाईअड्डे तथा उसके सभी द्वारों की ओर जाने से बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: वो जो कहते थे खुद को सुपर पॉवर कभी, सब हवा हो गया देखते-देखते, क्या से क्या हो गया...

उसने खासतौर से दक्षिण (एयरपोर्ट सर्किल) द्वार और हवाईअड्डे के उत्तरपश्चिम की ओर पंजशीर पेट्रोल स्टेशन के समीप वाले द्वार का जिक्र किया है। गौरतलब है कि हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को आत्मघाती बम हमले में कम से कम 169 अफगान नागरिक और अमेरिका के 13 सैनिक मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक