जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय पहली छमाही में 5.8 प्रतिशत बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

मुंबई| जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 5.8 प्रतिशत बढ़कर 1,31,982 करोड़ रुपये रही। इसमें मुख्य योगदान निजी क्षेत्र की कंपनियों का रहा।

इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया को सौंपने के लिए टाटा बेहतर कॉरपोरेट घराना : मोंटेक सिंह अहलूवालिया

रिपोर्ट के अनुसार उद्योग में कुल वृद्धि का मुख्य कारण व्यक्तिगत गैर-एकल प्रीमियम और समूह एकल प्रीमियम में वृद्धि रहा। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही का सितंबर महीना जीवन बीमा उद्योग के लिए सबसे अच्छा साबित हुआ। इस दौरान नए कारोबार से प्रीमियम आय 22.2 प्रतिशत बढ़कर 31,001.2 करोड़ रूपए रही।

इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 25,366 करोड़ रुपये थी। एलआईसी की नए कारोबार से प्रीमियम आय वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में 3.3 प्रतिशत घटकर 85,112.6 करोड़ रुपये रही, जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 88,018 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा निजी कंपनियों की नए कारोबार से प्रीमियम आय इस अवधि के दौरान 27.7 प्रतिशत बढ़कर 46,869.3 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि में यह 36,709.6 करोड़ रुपये थी।

इसे भी पढ़ें: जीवन रक्षा के लिए रक्तदान जितना जरूरी है, अर्थव्यवस्था के लिए बिजली उत्पादन : सीतारमण

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर