मीराबाई चानू ने लिखा स्वर्णिम इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल

By अनुराग गुप्ता | Jul 30, 2022

बर्मिंघम। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का सिर फक्र से ऊंचा किया। यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इसके साथ ही 49 किलोग्राम स्पर्धा में मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और कुल 201 किलोग्राम भार उठाया। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में भारत को एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रांज मेडल, संकेत सरगर के बाद भारत को दिलाया दूसरा पदक 

मीराबाई चानू ने पिछले साल टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीता था। जबकि 2018 में गोल्डकोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल को अपने कब्जे में लिया था। इससे पहले उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।

आपको बता दें कि बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने दूसरे राउंड में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। 49 किलोग्राम स्पर्धा में उन्होंने स्नैच में 84 किलोग्राम भार उठाया। जबकि दूसरे प्रयास में उन्होंने 88 किलोग्राम भार उठाया। अभी तक कोई भी खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था।

मीराबाई चानू ने पहले क्लीन एंड जर्क प्रयास में 109 किलोग्राम की सफल लिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 113 किलोग्राम भार उठाया। जबकि तीसरी प्रयास में 115 किलोग्राम भार नहीं उठा पाई।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: लॉन बॉल में तानिया चौधरी की तीसरी हार, आखिरी मैच उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ होगा 

संकेत और गुरुराज ने भी मारी बाजी

वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीता है। जबकि संकेत सरगर ने पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोला था। आज भारत को कुल तीन मेडल हासिल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab में Akali Dal और BJP का छह साल बाद फिर गठबंधन, ढिल्लों ने बताया ऐतिहासिक

Pakistan में नए प्रांत बनाने की योजना पर बवाल, Karachi में Sindh के बंटवारे का विरोध

BJP और Shiromani Akali Dal गठबंधन से पंजाब मजबूत होगा, Nayab Singh Saini ने बताया स्वाभाविक

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav बोले, गठबंधन में उम्मीदवारों की जीत की क्षमता ही तय करेगी सीट बंटवारा