CWG 2022: लॉन बॉल में तानिया चौधरी की तीसरी हार, आखिरी मैच उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ होगा

Common creative
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 30, 2022 6:02PM
लॉन बॉल में तानिया चौधरी की तीसरी हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को उन्हें लौरा डेनियल्स ने 21 . 10 से शिकस्त दी। राष्ट्रमंडल खेल 2010 और 2014 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली चौधरी का सामना सेक्शन बी के आखिरी मैच में उत्तरी आयरलैंडकी शौना ओ नील से होगा।
बर्मिंघम।भारत की तानिया चौधरी को राष्ट्रमंडल खेलों में लॉनबॉल की महिला एकल स्पर्धा में लगातार तीसरी पराजय झेलनी पड़ी। 26 वर्ष की चौधरी को पहले दिन फाकलैंड आइलैंड्स की डी होगान और डाफने आर्थर आलमंड ने हराया था। शनिवार को उन्हें लौरा डेनियल्स ने 21 . 10 से शिकस्त दी।
इसे भी पढ़ें: CWG 2022: कई बाधाओं के बाद बर्मिंघम पहुंची पाकिस्तान की बैडमिंटन टीम, भारत ने 5-0 से रौंदा
राष्ट्रमंडल खेल 2010 और 2014 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली चौधरी का सामना सेक्शन बी के आखिरी मैच में उत्तरी आयरलैंड की शौना ओ नील से होगा। इस बीच पुरूषों की ट्रिपल्स टीम ने माल्टा से 16 . 16 से टाई खेला। नवनीत सिंह (लीड), मृदुल बोरगोहेन (सेकंड) और चंदन कुमार सिंह (स्किप) भारतीय टीम में शामिल थे जिन्हें पहले दिन न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड ने हराया था।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।