Pakistan Lightning | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में मानसून-पूर्व बारिश के बीच अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने की घटनाएं मुख्यत: पंजाब प्रांत के सियालकोट और शेखुपुरा जिलों से सामने आईं।

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee ने सुरक्षा सीमा बल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में BSF मतदाताओं को डराने का प्रयास कर रही है

पाकिस्तान में पिछले साल भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से कम से कम 1,739 लोगों की मौत हो गई थी, लगभग 80 लाख लोग विस्थापित हो गए थे और करीब 30 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश