पिछले साल की तरह न्यूजीलैंड को पहली गेंद से दबाव में लाना चाहेंगे: कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

बेंगलुरू। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में जीत और पिछले साल न्यूजीलैंड में अच्छे प्रदर्शन से उनकी टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौरे को लेकर आत्मविश्वास से भरी है और उनका लक्ष्य कीवी टीम को पहली गेंद से ही दबाव में रखना होगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। पिछले साल भारत ने न्यूजीलैंड को वनडे में 4-1 से हराया था लेकिन टी20 श्रृंखला वह 1-2 से गंवा बैठा था। 

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद रवि शास्त्री ने की आलोचकों की बोलती बंद, कहा-अब कोई नहीं कह सकता की हम...

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में सात विकेट से जीत के बाद कहा, ‘‘(न्यूजीलैंड में) पिछले साल के प्रदर्शन से हमारा काफी आत्वविश्वास बढ़ा है। हमें कैसे खेलना है, इसको लेकर बेहद सकारात्मक थे, हम क्या करना चाहते हैं इसको लेकिर बहुत सुनिश्चित थे। विदेशों में खेलने पर अगर आप घरेलू टीम को दबाव में रखने में सफल रहते हो तो फिर आप अपनी क्रिकेट का आनंद ले सकते हो।’’ उन्होंने कहा कि घरेलू टीम के दिमाग में रहता है कि उसे स्वदेश में तो जीतना ही होगा। इसलिए अगर आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हो तो आप वास्तव में उन्हें दबाव में ला सकते हो। पिछले साल हमने यही किया। हमने बीच के ओवरों में उन पर दबाव बनाया, विकेट लिये और स्पिनरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हम इसी जज्बे के साथ इस श्रृंखला में उतरेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: ऋषभ पंत की बढ़ी मुश्किलें, कोहली बोले- विकेटकीपर के रूप में राहुल बने रहेंगे

कोहली ने कहा कि न्यूजीलैंड दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया पर घरेलू श्रृंखला में जीत बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम सोमवार की रात न्यूजीलैंड के लिये रवाना होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मैच शुरू से होने वाले मैदान पर यही बात की कि हम श्रृंखला का आखिरी मैच खेल रहे हैं और अगर इसमें जीत दर्ज करते है तो खुशनुमा माहौल में दौरे पर जाएंगे। अगर हार मिलती है तो आप यह सोचकर इसे भुला सकते हैं यह महज एक हार थी। ’’

इसे भी पढ़ें: रोहित के शतक से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से रौंदा, 2-1 से जीती सीरीज

कोहली ने कहा, ‘‘लेकिन जब आप जीत दर्ज करते हैं और दबाव में जीतते हैं तो इससे आपका मनोबल बढ़ता है और इसे अब हम अपने साथ ले जा रहे हैं। ’’न्यूजीलैंड दौरे में सीमित ओवरों के चरण में कोहली ने उन क्षेत्रों की बात की जिनमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए और अगर हम छोटे लक्ष्य का बचाव कर रहे हैं तो हमें अच्छी तरह से उसका बचाव करना चाहिए। हम दो मैचों के बाद श्रृंखला में सहज होकर नहीं खेल सकते, क्योंकि इससे चीजें मुश्किल होती जाएंगी इसलिए हम पहले मैच से ही छाप छोड़ना चाहते हैं।" 

इसे भी देखें- Australia से मुकाबले के लिए कितनी तैयार है टीम, बता रहे हैं Virat Kohli

प्रमुख खबरें

MEA Briefing India: Iran को समझाने में Jaishankar रहे सफल, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी लगा रहे पूरा जोर

WhatsApp, Facebook पर स्कैन से होगा बचाव, Meta ने लॉच किया स्कैम डिटेक्शन टूल

Sansad Diary: Middle East संकट से Farooq Abdullah पर हमले तक, दोनों सदनों में उठे अहम मुद्दे

पिता से बगावत कर Monalisa Bhosle ने की Farhan से शादी, केरल के मंत्री भी हुए शामिल