खेलों की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में भी हो डोपिंग टेस्ट, मंत्री सारंग ने लिखा केन्द्रीय मंत्री जावड़ेकर को पत्र

By दिनेश शुक्ल | Sep 01, 2020

भोपाल। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद उपजे विवाद और इस मामले में भी ड्रग से जुड़े होने की खबरों के बीच फिल्म कलाकारों के डोपिंग टेस्ट की मांग उठने लगी है। मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर खिलाड़ियों की तरह फिल्म स्टार्स और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का भी डोपिंग टेस्ट कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री कलमनाथ ने भाजपा की शिवराज सरकार पर कोविड-19 हॉस्पीटलों को लेकर खड़े किए सवाल

मंत्री सारंग ने पत्र के माध्यम से लिखा कि इसी प्रकार ज्ञात है कि कोरोना वायरस के चलते देश में हुए लॉकडाउन के बाद फिल्मों और टीवी सीरियल्स की अनलॉक एक में कुछ अहम नियमावली के साथ शूटिंग की अनुमति दी गई थी, जिसमें प्रमुख शर्त थी कि सेट पर आने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जाना जरूरी है और उसकी रिपोर्ट के बाद ही उन्हें सेट पर आने की अनुमति दी जाएगी। ऐसा ही ड्रग्स टेस्ट को लेकर किया जाये और फिल्म स्टार और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का फिल्म शूटिंग के समय डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए। मंत्री विश्वास सारंग ने केन्द्रीय मंत्री से मांग की है कि खिलाड़ियों की तरह किसी भी फिल्म स्टार्स का कभी भी डोप टेस्ट लिए जाने को लेकर नियम बनाया जाए और नशे से संबंधित किसी भी तरह की पार्टियों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। इसके लिए समय-समय पर फिल्म स्टार और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का राष्ट्रीय डोपिंग विरोधी (नाडा) द्वारा डोप टेस्ट लिया जाए और दोषी पाए जाने पर दोषियों को 2 साल की सजा से लेकर फिल्म इंडस्ट्रीज में काम करने का आजीवन पाबंदी तक की सजा का प्रावधान किया जाए। इस प्रकार के प्रावधान से न सिर्फ फिल्म स्टार्स के बढ़ते ड्रग्स के प्रचलन पर अंकुश लगेगा बल्कि युवाओं को भी नशाखोरी की ओर जाने पर रोक लगेगी।

प्रमुख खबरें

Bhadohi से अगवा किशोरी Jaunpur में मिली, पुलिस ने आरोपी अरमान को पकड़ा

Top 10 Breaking News 24 August 2026 | Iran-US Economic War | Operation Sindoor | Singheshwar Temple Stampede | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Indonesia Forest Fire बुझाने के लिए 10,700 से अधिक दमकलकर्मी तैनात

जंतर-मंतर की सियासी झाड़फूंक: संविधान, राजनीति और सामाजिक न्याय की असली परीक्षा!