EVM को हटाकार दुनिया के अन्य देशों की तरह ही बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाना चाहिए: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2019

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को आरोप लगाया कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आए एकतरफा चुनाव परिणाम अप्रत्याशित और जन-अपेक्षा के विपरीत हैं और यह बिना सुनियोजित गड़बड़ी तथा धांधली के संभव नहीं है। प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने मांग की कि इस हालात को देखते हुए ईवीएम के बदले दुनिया के अन्य देशों की तरह ही मतपत्रों से चुनाव कराया जाना चाहिए।

बसपा के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय बैठक में ‘‘ईवीएम के मार्फत लोकतंत्र व जनमत को हाईजैक करने की राष्ट्रीय चिन्ता’’ पर विचार-विमर्श किया गया तथा यह पाया गया कि ’एक देश, एक चुनाव’ नामक भाजपा का ‘नया पाखण्ड’ वास्तव में इनकी चुनावी धांधलियों पर पर्दा डालने तथा बार-बार चुनाव में गड़बड़ी करके जीतने से बचने का प्रयास है। बसपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी की इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं के अतिरिक्त जिला संयोजक भी शामिल हुये। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन तथा डिजीटल घड़ियां बाहर रखवा ली गयी थी। 

इसे भी पढ़ें: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बोलीं मायावती, राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास

बैठक के बाद पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है,  भाजपा की जीत में अगर धांधली नहीं है और उसे भारी जनमत प्राप्त है तो फिर भाजपा जनता के बीच जाने से क्यों डरती है तथा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की व्यवस्था से क्यों कतरा रही है।’’ विभिन्न राज्यों और खासकर उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध में इस प्रकार की शिकायतें सुनने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, ‘‘भाजपा के पक्ष में जो एकतरफा चुनाव परिणाम आये हैं वे अप्रत्याशित और जनअपेक्षा के विपरीत हैं, जो बिना किसी सुनियोजित गड़बड़ी व धांधली के संभव ही नहीं है। इसीलिए ईवीएम को हटाकार दुनिया के अन्य देशों की तरह ही बैलेट पेपर से चुनाव अपने देश में भी कराया जाना चाहिए। मायावती ने कहा,  देश के लगभग सभी प्रमुख विपक्षी दलों नेईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर एकमत हैं, लेकिन भाजपा और चुनाव आयोग इसके खिलाफ हैं जिससे देश में बेचैनी है। 

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन